बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रताप सर्कल पर लूट और मारपीट, युवक का एमजी अस्पताल में उपचार जारी
पूर्व के किसी विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने एक युवक को घेरकर न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, मोबाइल फोन और सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान जयप्रकाश पुत्र धुलजी, निवासी पानी वाला गढ़ा के रूप में हुई है।