बांसवाड़ा: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के माचा गांव में जीजा ने साले के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में उदयपुर किया रेफर
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के माचा गांव में आपसी कलह ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहाँ एक जीजा ने अपने ही साले पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि घायल युवक की पहचान रोहित पुत्र याकूब निवासी अघोरिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित की बहन पिछले दो महीनों से अपने ससुराल से अनबन के चलते पीहर में रह रही थी।