बांसवाड़ा: शहर के कुशलबाग मैदान में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से संपन्न, 72 लोग हुए सम्मानित
वागड़ की धरा पर सोमवार को77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और अटूट देशभक्ति के साथ मनाया गया।जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक कुशलबाग मैदान में आयोजित हुआजहाँ जन-जन के मन में राष्ट्रप्रेम का ज्वार दिखाई दिया।शानदार परेड और ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने सुबह11बजे बैंड की मधुर राष्ट्रीय धुन के साथ ध्वजारोह किया।