बरेली: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यों ने कलक्ट्रेट गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यों ने कलक्ट्रेट गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।किसान नेताओं ने बताया कि आवारा पशुओं से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान रात भर मेहनत करके फसल उगाते हैं, लेकिन आवारा पशु एक ही रात में फसल को नष्ट कर देते हैं। इससे किसान इतने परेशान हैं कि वे आत्महत्या तक की सोचने लगे हैं।