एगारकुंड: राजपुरा खदान से बंद जलापूर्ति चालू करने को लेकर आमने-सामने हुए शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया व पूर्व मुखिया
लगभग एक महीना से बंद एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र में स्थित राजपुरा खदान से जलापूर्ति शुक्रवार को दोपहर 2 बजे चालू कर दिया गया। इसका श्रेय लेने के लिए शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया मलका मेहर निगार व पूर्व मुखिया मोहम्मद सनोवर आमने-सामने हो गए। इस संबंध में पूर्व मुखिया द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया की पिछले एक माह से ग्रामीण राजपुरा खदान से जलापूर्ति बंद रहने के कारण काफी परेशान थे।