कोरबा जिले में तेज रफ्तार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उरगा बायपास मार्ग पर कार क्रमांक CG 12 BJ 9988 तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर हाउसिंग बोर्ड के पास पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क पर उलट गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।कोरबा जिले में लगभग रोज़ सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन न तो तेज रफ्तार पर रोक लग पा रही है और न ही लोगों में डर