कलोल: बागछाल पुल के पास हुआ भारी भूस्खलन, यातायात ठप
Kalol, Bilaspur | Aug 19, 2025 बागछाल पुल के पास भारी भूस्खलन, यातायात ठप मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बागछाल पुल के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। यह सड़क कोटधार, कलोल, मरोतन व आसपास के क्षेत्रों को जोड़ती है। घटना से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विभाग द्वारा सड़क बहाली के प्रयास जारी हैं।