विद्युत लाइन से सट रहे पेड़ की टहनियों को हटाने के लिए आज रविवार विभिन्न फीडरों से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी।इसके तहत गम्हरिया एनकेएस फीडर व आदित्यपुर 2 नंबर फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी।वहीं आदित्यपुर 4 नंबर फीडर से सुबह 8 से 11 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी।इसकी जानकारी असिस्टेंट इंजीनियर ने दी