मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक चालक ने दरवाजे पर बच्चों के साथ खड़ी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।