बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, 31 मार्च है अंतिम तिथि
नगर निगम कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने सोमवार की दोपहर 12:00 बजे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नगर निगम ने आमलोगों को टैक्स में राहत देने के उद्देश्य से कहा था कि 31 मार्च तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और पेनाल्टी माफ की जाएगी. इसी को लेकर नगर निगम अंतर्गत बकायेगार नगर निगम अपना-अपना होल्डिंग टैक्स जमा करने पहुँचे हैं.