कोडरमा: गांधी चौक के पास यू-टर्न लेते समय पार्सल वाहन ने कार को टक्कर मारी, कई बाइक क्षतिग्रस्त, युवक घायल
कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना रोड स्थित गांधी चौक के समीप रविवार की शाम करीब छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक कार चालक द्वारा सड़क पर यू-टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रहे एक पार्सल वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी दो से तीन बाइक भी पार्सल वाहन की चपेट में आ गईं।