राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन सहित संयुक्त जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।