ब्रह्मपुर: दारोगा ने बेल के नाम पर मांगे ₹20-25 हजार, कहा- केस गंभीर है, जेल जाओगे
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एक पुलिस पदाधिकारी पर गंभीर आरोप सामने आया है। थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारी जयगोविंद प्रसाद पर केस में बेल दिलाने के नाम पर 20-25 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक कथित ऑडियो सोमवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।