बंजरिया: सिंघिया गुमटी के पास बंजरिया पुलिस ने शुक्रवार को घर में शराब बिक्री कर रही महिला तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया
सिंघिया गुमटी के पास से बंजरिया पुलिस शुक्रवार रात दस बजे घर मे शराब बिक्री कर रही महिला तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर इस्लाम मिया की पत्नी सदिना खातुन है। जिसके घर से आधा बोरा चुलाई शराब बरामद हुआ है। शनिवार महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।