लोरमी: बैगाकापा के दो किसानों के घर में रखे पैरावट में लगी आग, ग्रामीणों द्वारा की जा रही आग बुझाने की कोशिश
Lormi, Mungeli | Feb 3, 2024 लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैगाकापा के दो किसान आत्माराम व दीपू साहू के घर में रखें पैरावट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक 8 से 10 एकड़ की पैरावट में आग लगी है। जिसे बुझाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लोरमी नगर पंचायत को देने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल को रवाना किया गया है।