बढ़ती ठंड शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष कविता पासी ने गुरुवार वार्ड नंबर–7 महेशपुर में पात्र बुजुर्गों एवं माताओं-बहनों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद नागरिकों को राहत पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित रखना रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हर पात्र नागरिक तक सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है!