चंदिया तहसील क्षेत्र में इन दिनों धान खरीदी का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए किसान लगातार सरकारी खरीदी केंद्रों का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही खरीदी केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खरीदी केंद्रों पर तौल, गुणवत्ता जांच और पंजीयन की प्रक्रिया के बाद किसानों से धान की खरीदी की जा रही है।