स्योहारा नगर से मुरादाबाद की ओर जाते समय सहसपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार कांठ क्षेत्र के दिनेश सागर पुत्र सुरेश चंद्र निवासी करीब 28 वर्ष मोटरसाइकिल से जा रहा था। सहसपुर के पास अचानक उसकी बाईक फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।