मखदुमपुर: विसुनगंज थाने की पुलिस ने पुलिस सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए
सोमवार के दोपहर 1 बजे विसुनगंज थाना की पुलिस के द्वारा पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रमो का आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर की साफ सफाई के साथ सभी कर्मियों ने योग किया, साथ ही पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ विसुनगंज बाजार में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को नशा से दूर रहने एवं दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने की बात कही गई।