चूरू के भालेरी रोड़ स्थित स्काउट प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित राज्य स्तरीय यूनिट लीडर गाइड ग्रुप शिविर के तहत सड़क सुरक्षा और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भालेरी रोड से चूरू चौपाटी तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्काउट-गाइड ने आमजन को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और स्वच्छता अपनाने का सन्देश दिया।