विष्णुगढ़: सिझू में मचान पर रखा पुआल जलकर राख, पशुचारे का संकट
विष्णुगढ़। टाटीझरिया के सिझू गांव में मंगलवार को अगलगी की एक घटना में भारी मात्रा में पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना से किसान के सामने मवेशियों के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सिझू निवासी चिंतामन यादव ने अपने पशुओं के लिए साल भर का चारा पुआल मचान पर जमा कर रखा था। मंगलवार को मचान में अचानक आग लग गई।