बांदा: मुसीवां गांव के पास बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, महिला और बाइक सवार दोनों घायल
Banda, Banda | Jan 18, 2026 बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसीवां गांव के पास बाइक की टक्कर लगने की वजह से पैदल जा रही महिला और बाइक सवार दोनों घायल हो गएं हैं। परिजनों नें दोनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।