झालरापाटन: सूरजपोल इलाके में करंट लगने से युवक की मौत, डेकोरेशन करते समय झालरापाटन में हुआ हादसा
झालरापाटन के सूरजपोल नाका इलाके में रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे डेकोरेशन करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लाइट लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। झालरापाटन थाना हेड कांस्टेबल दुर्गा लाल के अनुसार, मृतक की पहचान सूरजपोल बाईपास निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र राजू लाल के रूप में हुई है।