लखीमपुर: इंडिया में रह रहे ईरान देश के प्रेमियों पर युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया, बना चर्चा का विषय
लखीमपुर खीरी जिले में आज गुरुवार दोपहर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में एक युवक विवादित और भड़काऊ बयान देते हुए नजर आ रहा है, साथ ही गाली-गलौज भी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक देश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिख रहा है, जिससे सामाजिक माहौल बिगाड़ने की आशंका जताई जा रही है।