आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर दवा लाने जा रही अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका हसन बाजार थाना क्षेत्र के कचनथ गांव निवासी प्रभु यादव की 45 वर्षीया पत्नी मालती देवी है। इधर, मृतका के पति प्रभु यादव ने बताया कि वह सुबह दस बजे