शाहबाद: सिकंदरपुर नरकतरा का राजकुमार आत्महत्या कांड, चकबंदी अधिकारियों सहित 8 पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
सिकंदरपुर नरकतरा में चकबंदी विवाद और धमकियों की वजह से परेशान होकर राजकुमार उर्फ राजू द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। घटना के चौबीस दिन बाद उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी एवं लेखपाल सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।