जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने 'होली स्टार्टर' के साथ बिखेरे स्वरोजगार के रंग मुजफ्फरनगर जनपद के प्रतिष्ठित जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज, मेरठ रोड की छात्राओं ने होली के आगामी त्यौहार को देखते हुए एक अनूठी पहल शुरू की है। कॉलेज की छात्राओं ने स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 'होली स्टार्टर' (Holi Starter) प्रदर्शनी व स्टाल का आयोजन किया।