धरहरा: मनकोठिया मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर महुआ शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ सोमवार की देर रात्रि लगभग 9 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए मनकोठिया मोड़ के पास से 120 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।