चच्योट: 13 से 15 सितम्बर तक होगा सराज टैलेंट एंड टूरिज्म फेस्टिवल,गोहर में कहा कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर ने
Chachyot, Mandi | Aug 27, 2024 सराज के पर्यटन को पंख लगाने की कवायद अब सराज टैलेंट एंड टूरिज्म फेस्टिवल से की जाएगी। कांग्रेस के महासचिव चेतराम ठाकुर ने मंगलवार को गोहर में कहा कि 13 से 15 सितम्बर तक सराज टैलेंट एंड टूरिज्म फेस्टिवल कटारु के चोलुथाच ग्राऊंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में ग्रामीण स्तर के कलाकारों को मंच दिया जाएगा।