पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने अपने आवास पर प्रेस को किया संबोधित, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बताया फ्लॉप
सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया में पूरी तरह फ्लॉप रही। आयोजित जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने जिस तरीके से चुटकुले के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर अनर्गल टिपण्णी की है, वो राहुल गांधी जैसे बड़े नेता के मुंह से शोभा नही देती। सांसद ने कहा- देश चुटकुले से नही चलता है, जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारी वाली बात करनी चाहिए।