गढ़पुरा: गढ़पुरा में भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन
गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय के पंचो सिंह तालाब के मुहाने पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय छठ मेला का आयोजन किया गया था. शुक्रवार सुबह उगते सूरज को अर्घ देने के साथ ही तीन दिवसीय मेला संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान भास्कर की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया.