कटनी नगर: मिशन चौक में लगा जाम, एंबुलेंस फंसी, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे मिशन चौक स्थित सागर पुलिया से आजाद चौक और कोतवाली तिराहा तक लंबा जाम अचानक लग गया जिससे राहगीरों सहित मरीज ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंसे रहे आपको बता दें कि डाक विभाग की गाड़ी मिशन चौक यातायात चौकी के पास खड़ी होने के कारण धीरे-धीरे वहान जाम में फंस गए।