कैलारस। कैलारस में आज 23 अक्टूबर को भाई दूज के दिन सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक एमएस रोड व पहाड़गढ़ रोड पर जाम लगता रहा। जाम के कारण सैकड़ो वाहन फंसे और हजारो यात्री परेशान हुए। जाम में SDM मेघा तिवारी और तहसीलदार नरेश शर्मा भी फंसे जिसके बाद दोनो ने सड़क पर उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जाम एमएस रोड़ व पहाड़गढ़ रोड़ पर लगभग 3 KM के क्षेत्र में जाम लगा रहा।