डिंडौरी: बजाग में अज्ञात कार ने युवक को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
डिंडौरी जिले के बजाग में मंगलवार देर रात लगभग 11:30 बजे शादी विवाह बरात के दौरान अज्ञात कार ने युवक को टक्कर मार दी जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत आज बुधवार दोपहर 3:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। दरअसल युवक शादी विवाह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आया था उसी दौरान हादसा हो गया