मेड़ता: मेड़ता सिटी में अकीकत के साथ मनाया गया ईद का पर्व, शाही ईदगाह में पढ़ी गई नमाज,शहर में निकला गया जुलूस
Merta, Nagaur | Jun 17, 2024 पूरे देश भर की तरह आज मेड़ता सिटी में भी ईद का पर्व अकीकत के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के शाही ईदगाह में शहर काजी के द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद शहर में जुलूस निकाला गया इस जुलूस का नगर पालिका चौराहे पर अध्यक्ष गौतम टाक, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा,के जगदीश नारायण शर्मा सहित ही गणमान्य नागरिकों के द्वारा अभिनंदन किया गया।