मेड़ता: नगर पालिका चेयरमैन गौतम टाक ने शहर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Merta, Nagaur | Jun 16, 2024 मेड़ता नगर पालिका अध्यक्ष गौतम टाक ने 10 दिवसीय विदेशी यात्रा से लौटते ही अपना कार्यभार ग्रहण किया और उसके तुरंत बाद ही एक्शन मोड में दिखे और मेड़ता नगर पालिका में चल रहे विकास कार्यों का कांग्रेस नगर अध्यक्ष जाकिर खान सांखला के साथ जायजा लिया। उन्होंने मेड़ता के रेन रोड पर चल रहे एक करोड़ के डिवाइडर के कार्य का निरीक्षण किया।