इंदौर: MPPSC की तरफ से दिया गया संयोगितागंज थाने पर आवेदन, फर्जी पेपर लीक करने का है मामला, विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला
Indore, Indore | Jun 24, 2024 इंदौर में पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के पूर्व ही एक पेपर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसके बाद से ही इस परीक्षा के पेपर के लीक होने की बात कही जा रही थी। जिसका खंडन आयोग की तरफ से किया भी गया था। वही कल हुई परीक्षा के बाद वायरल पेपर और मूल पेपर के मिलान के बाद आयोग की तरफ से एक आवेदन संयोगितागंज पुलिस को दिया गया है। जिसमे प्रकरण दर्ज किया गया है।