इंदौर: बारिश के पूर्व जर्जर भवन पर नगर निगम ने की कार्रवाई, निहालपुरा इलाके में हुई कार्रवाई, 100 से ज्यादा भवनों की है सूची
Indore, Indore | Jun 24, 2024 इंदौर नगर निगम के द्वारा बारिश के पूर्व हर साल खतरनाक और अति खतरनाक श्रेणी के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी नगर निगम के द्वारा 100 से अधिक मकानों की एक सूची तैयार की गई है। जिसके तहत आज जोन 12 के निहालपुरा क्षेत्र में अति खतरनाक श्रेणी के मकान पर नगर निगम ने कार्रवाई की। जिसमें भवन के आगे का हिस्सा और चढ़ाव को तोड़ा गया।