छत्तरगढ़: छतरगढ़ पुलिस ने निवारक कार्रवाई में चार जनों को किया गिरफ्तार
छत्तरगढ़ पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अधिकारी अनिल कुमार ने संघेय अपराध की रोकथाम हेतु करौली जिले के सरोट थाना क्षेत्र निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 170 बीएनएस में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया है।