समस्तीपुर: शंभूपट्टी गुमटी नंबर 57 के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति जख्मी हालत में मिला
गुरुवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे रेल कर्मी शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की संध्या सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर जख्मी अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा है स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में कराया भर्ती। जख्मी की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर वीरपुर के रहने वाले तुलसी महतो के पुत्र नरेश महतो के रूप में की गई है।