नवाबगंज: बाराबंकी ट्रामा सेंटर में 4 वर्षीय बच्चे की मौत, तेज बुखार के बाद लखनऊ रेफर, रास्ते में बिगड़ी तबीयत
बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक चार वर्षीय बच्चे को मृत घोषित किया गया। बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया था। वह बहराइच जनपद का निवासी था और कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक के चार वर्षीय बेटे अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था।