जौनपुर: बक्शा में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध तमंचा व अवैध गांजे के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार को मुखबिर सूचना मिली कि मई गांव नान्हू नगर के पास एक संदिग्ध युवक अवैध तमंचा के साथ कर्तिहा बाजार की तरफ जा रहा है। पुलिस पहुँच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुई। अभियुक्त ने अपना नाम विनोद यादव उर्फ कान्हा निवासी सरायहारखू बताया। मई गांव में ही नहर के पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।