अयोध्या। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस पर साकेत निलयम में शनिवार शाम 5:00 बजे शब्द-कीर्तन और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए शीश दिया पर झुकाया नहीं,