बख्शी का तालाब: अवैध प्लॉटिंग पर LDA का शिकंजा, BKT और इटौंजा में कार्रवाई, निवेश से पहले सावधान रहने की अपील
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए BKT क्षेत्र के साढ़ामऊ और इटौंजा के कल्याणपुर में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शगुन चंद्रा रियल एस्टेट कंपनी के नाम पर राममोहन लोधी द्वारा लोगों को गुमराह कर अवैध प्लॉट बेचे जा रहे थे। LDA के अनुसार नोटिस जारी होने के बाद भी अवैध तरीके से प्लॉट बेचना जारी रखा गया।