सहावर: भाजपा जिला मंत्री का सहावर में प्रथम आगमन पर महिलाओं ने किया स्वागत
सहावर कस्बा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला मंत्री सुधा साहू का उनके आवास पर प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। जिला मंत्री कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम उनके जिला मंत्री बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था,बता दें पूरा मामला आज मंगलवार समय करीब 5 बजे का है।