बनखेड़ी: बनखेड़ी रेलवे समपार फाटक 242 पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 4 दिनों तक बंद रहेगा
बनखेड़ी रेलवे से प्राप्त जानकारी बता दें कि बनखेड़ी स्टेशन के अधीन रेलवे समपार फाटक कमांक LC-242 SPL किमी 830/26-28 के ट्रैक अनुरक्षण का कार्य ट्रेन के सुरक्षित संचालन हेतु दिनांक 24.10.2024 सुबह 07:00 बजे से दिनांक 28.10.2024 शाम 18:00 बजे तक किया जाना है। उक्त कार्य के चलते समपार फाटक सड़क यातायात हेतु दिन रात से 4 दिनों तक बाधित रहेगा।