मुरैना नगर: महामाया मंदिर में विवाद ने लिया हिंसक रूप; पुजारी समेत कई पर ट्रस्टी से मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज नहीं
मुरैना शहर के महामाया मंदिर में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।आज रविवार दोपहर ट्रस्टी दयाकिशन बाथम ने पुजारी सहित कई लोगों पर गाली-गलौज और लात-घूंसों से हमला करने का आरोप लगाया है।घटना 21 मार्च की बताई जा रही है। शिकायत में चुनावी रंजिश का भी जिक्र है।सिटी कोतवाली थाने में आवेदन दिया गया है,लेकिन FIR दर्ज नहीं,हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।