उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोशिएशन ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। एशियोशियन के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह ने बताया कि उन्हें SDRF द्वारा लखनऊ में ट्रेनिंग कराई गई थी, और उनकी ड्यूटी भी लगाई गई पर उन्हें मानदेय नहीं दिया गया। जिससे उन्होंने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।