मड़ियाहू: अर्सी नदी पुलिया पर मिला अधेड़ का शव
बरसठी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि गद्दोपुर मड़ियाहूं निवासी 50 वर्षीय दिनेश पाल रविवार की शाम पड़ोसी गांव पिपरिया (चकनरायनपुर) में तेरहवीं का निमंत्रण खाने गया था।