मड़ियाहू: उसराव पुरवा में तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उसराव पुरवा गांव में रविवार को 12 वर्षीय सावन प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक बुद्ध प्रजापति का पुत्र था। भोजन करने के बाद वह टहलते हुए तालाब के पास चला गया था। कुछ देर बाद उसके डूबने की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।